उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल में प्रसिद्ध मेले
कुमाऊँ नगरी अपने इतिहास के लिए विख्यात ही नहीं बल्कि यहाँ के मेले और उत्सव भी आज बहुत प्रचलित है इस नगरी में मेले और उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोग बड़े ही हर्ष से मेलो का इंतजार करते है।
यहाँ सभी लोग मेलो में अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने जाते है। कहा जाता है मेला एक पारम्परिक रिवाज है जहा जो दोस्त या परिवार सालो से नहीं मिले है उनका मिलना जुलना(भेंट) होता है। सांस्कृतिक नगरी कुमाऊँ में मेले का बहुत महत्व है। दोस्तों आज से कुछ पहले की बात करे तो पहाड़ के लोग इन मेलो को देखने के लिए बेताब रहते और घर के सभी लोग इन मेलो में घूमने को जाते थे। लेकिन आज भी यह परम्परा ऐसी ही है।
कुमाऊँ के प्रसिद्ध मेले
कुमाऊँ के प्रसिद्ध मेलो में विख्यात बहुत सारे है जिनकी अपनी अलग अलग इतिहास है

1 –नंदा देवी मेला
नंदादेवी मेला कुमाऊँ हि नहीं गढ़वाल का प्रसिद्ध मेला है इस मेले आयोजन सितम्बर के महीने है। यह मेला कुमाऊँ के अल्मोड़ा ,रानीखेत , नैनीताल और जगहों में मनाया है। इस मेले में माँ नंदा सुनंदा की पूजा होती है और माँ का डोला निकाला जाता है और लोग गोल घेरा बनाकर बीच में लोकगीतों की धून बजाई जाती है। यह मेला काफी देखने लायक होता है उस दिन भक्तो की काफी भीड़ रहती है और माँ के जयकारे की ही गुज सुनाई देती है।
2- देवीधुरा का बग्वाल मेला
कुमाऊँ में चम्पावत का यह मेला आज बहुत प्रचलित है इस मेले का आयोजन प्रतिवर्ष रक्षाबंधन ,श्राव
णी पूर्णिमा को माँ बाराही देवी की पूजा होती है। इसे स्थानीय लोग आषाढ़ी कौतिक के नाम से जाना जाता है। इस मेले की खासियत यह है यह पथ्तरों की लड़ाई के लिए ऐतिहासिक मेला है। इस मेले में यहाँ के स्थानीय लोग ढोल नगाड़ो की धुन में लोग एक दूसरे की तरफ को पत्थरो और फलो की लड़ाई होती है और लोग अपना बचाव करते है। यहाँ भी लोगो की काफी भीड़ देखने को मिलती है।
कुमाँऊनी कहावते-Kumaoni Kahawat
3-उत्तराणी मेला
उत्तराणी मेला कुमाऊँ का प्रशिद्ध मेला है इस मेले का आयोजन जनवरी के माह में मकरसक्रांति के दिन लगता है यह मेला सरयू और गोमती नदी के समीप लगता है कहा जाता है यहाँ स्नान से सभी पाप कट जाते है यहाँ भी भक्तो की काफी भीड़ रहती है।
अधिक जानकारी देखने के लिए हमारी विडियो भी देख सकते हो
अन्य प्रसिद्ध मेले
मेले |
स्थान / जिला |
आयोजन |
हाटकेश्वर शिवरात्रि मेला
|
गंगोली हाट (पिथौरागढ़ )
|
फ़रवरी
|
पूर्णागिरि मेला
|
चम्पावत
|
अप्रैल
|
स्याल्दे बिखौती मेला
|
अल्मोड़ा
|
अप्रैल
|
श्रावणी मेला
|
जागेश्वर (अल्मोड़ा)
|
जुलाई
|
मोस्टामानू मेला
|
पिथौरागढ़
|
सितम्बर
|
सूर्य षष्ठी मेला
|
चम्पावत
|
अगस्त
|
दशहरा मेला
|
अल्मोड़ा
|
अक्टूबर
|
बिनाथेस्वर मेला
|
अल्मोड़ा
|
नवम्बर
|
जौलजीबी मेला
|
पिथौरागढ़
|
नवम्बर
|
अटरिया मेला
|
रुद्रपुर
|
नवम्बर
|
रंगीलो पहाड़ फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करे –rangilopahad
रंगीलो पहाड़ व्हाट्सप्प ग्रुप जुड़ने के लिए क्लिक करे – rangilopahad
रंगीलो पहाड़ इंस्टाग्राम में जुड़ने के लिए क्लिक करे- rangilopahad